थम नहीं रहे जोगी की मुश्किलें, एक के बाद एक छोड़ रहे है साथ, समर्थकों सहित प्रदेश संगठन मंत्री ने थमा कांग्रेस का दामन


विधानसभा चुनाव से पहले अजित जोगी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है, एक के बाद एक जनता कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी जोगी का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम रहे है, आज फिर एक बार जनता कांग्रेस को बड़ा झटका मिलती हुई दिखाई दे रही है, आज अखिल भारतीय युवा खटिक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जनता कांग्रेस जोगी के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश सोनकर अपने साथियों के साथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया |

मिली जानकरी के अनुसार आज गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के समक्ष अखिल भारतीय युवा खटिक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जनता कांग्रेस जोगी के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश सोनकर अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए,  उनके साथ सी.एल. सोनकर, शिवप्रकाश सोनकर, ध्रुव सोनकर, छेद्दू सोनकर, हरिशचंद्र सोनकर, विनोद कुमार सोनकर, दिनेश सोनकर, गोकुल सोनकर, राजा सोनकर, धनंजय सोनकर, छोटू सोनकर, रामराज सोनकर, देशराज सोनकर, अभिषेक सोनकर, पुनाराम सोनकर, रेखराम सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए |

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, दुर्ग जिला अध्यक्ष तुलसी साहू, तरूण मांझी, अमीरचंद अरोरा, विजय वर्मा, प्रताप भी उपस्थित थे |

 

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp