Breaking : वरिष्ठ पत्रकार रुचिर गर्ग को राहुल गाँधी ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता!….भूपेश बघेल ने रुचिर गर्ग के साथ फोटो ट्वीट कर लिखा – कांग्रेस को मिलेगी मजबूती, रुचिर गर्ग का कांग्रेस परिवार में तहे दिल से स्वागत है


प्रत्याशियों की नाम के ऐलान से पहले जहां एक ओर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विधायक रामदयाल उइके ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में प्रवेश कर कांग्रेस को जोर का झटका दिया है, तो उस झटके पर बतौर मरहम वरिष्ठ पत्रकार रुचिर गर्ग की कांग्रेस प्रवेश को मना जा रहा है | आज राहुल गांधी ने रुचिर गर्ग को पार्टी की सदस्यता दिलाई, इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल वहां मौजूद थे |

बता दें कि पिछले 30 साल से भी अधिक समय से रुचिर गर्ग पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं, वे अपनी  बेबाक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं, कुछ दिनों पहले उन्होंने दैनिक नवभारत के प्रमुख संपादक के पद से इस्तीफा दिया था, जहां पर वे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा का भी संपादकीय दायित्व संभाल रहे थे | पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत रुचिर गर्ग से लगातार संपर्क बनाये हुए थे, जिसके बाद एक दिन पहले यानि शुक्रवार को राहुल गांधी के बुलाने पर गर्ग दिल्ली गए थे, आज सुबह उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधीं प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के समक्ष कांग्रेस का दमन थाम लिया है |

वरिष्ठ पत्रकार रुचिर गर्ग के कांग्रेस में शामिल होने से कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी उन्हें रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ मैदान में उतार सकता है, पिछली बार इस सीट से पूर्व महापौर चुनाव लड़ी थी, जिसे हार का सामना करना पड़ा था |

पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने रुचिर गर्ग के साथ खुद की फोटो शेयर करते हुए ट्वीटर पर लिखा है कि –

अपनी लेखनी से सत्ता को हिलाकर रख देने वाले, निर्भीक, ईमानदार एवं साहसी पत्रकार @RuchirjGarg जी का फासीवाद, हिटलरशाही, भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक आतंकवाद के खात्मे के लिए कांग्रेस में आने से हमें वैचारिक मजबूती मिलेगी। उनका कांग्रेस परिवार में तहे दिल से स्वागत है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp