वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक ने कार्यालय के छत से कूदकर की आत्‍महत्‍या!…पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जाँच, मिले ये सबूत


दैनिक भास्कर के समूह संपादक कल्पेश याग्निक का गुरुवार को निधन हो गया, शुरू में कल्पेश की मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताई गई, लेकिन अब पुलिस ने खुलासा किया है कि कल्पेश की मौत दिल का दौरा पड़ने से नहीं हुई, बल्कि कल्पेश इंदौर स्थित अपने कार्यालय की छत से कूदकर आत्महत्या की | पुलिस को इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं, अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है । लैपटॉप, मोबाइल और आइपैड भी जाँच के लिए जब्त कर लिया गया है ।

पुलिस के मुताबिक, 55 वर्षीय कल्पेश याग्निक गुरुवार रात करीब सवा 10 बजे ऑफिस परिसर में गिरे मिले । गार्ड की सूचना पर कर्मचारी और परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, पर देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । गुरुवार रात खबर फैली थी कि उन्‍हें दिल का दौरा पड़ा है, लेकिन शु्क्रवार को पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में मल्‍टीपल फ्रैक्‍चर सामने आए । पुलिस ने मुताबिक कल्पेश ने कार्यालय की तीसरी से कूदकर खुदकुशी की है | इसके सबूत भी मिले हैं, पुलिस को तीसरी मंजिल के पैराफीट वॉल पर लगे एसी के कंप्रेशर पर कल्पेश के जूतों के निशान मिले हैं | पुलिस ने कल्पेश का जूता और एसी कंप्रेशर पर लगी मिट्टी जब्त कर ली है, पुलिस
अब इसे सागर फोरेंसिक लैब में इसकी जांच करवाई जाएगी, हालांकि आत्महत्या की वजह अब तक पता नहीं चल सकी है |

पुलिस के मुताबिक, अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है, अभी कल्पेश के परिवार वालों से भी अभी पूछताछ की जाएगी और उनके बयान दर्ज किए जाएंगे | कल्पेश का शुक्रवार को इंदौर के तिलक नगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp