LIVE UPDATE

अब जेड प्लस सुरक्षा घेरे से घिरे नजर आएंगे CM के सांसद बेटे अभिषेक, सुरक्षा में 25 कमांडो रहेंगे तैनात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पुत्र व राजनांदगांव सांसद अभिषेक सिंह अब जेड प्लस सुरक्षा घेरे से घिरे नजर आएंगे । केंद्र सरकार ने अभिषेक की जेड प्लस सुरक्षा को मंजूरी दे दी है । अब तक प्रदेश में 9 वीआईपी को यह सुरक्षा मिला हुआ है।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सांसद अभिषेक सिंह की सुरक्षा का रिव्यू किया है । जिसमें प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों को देखते हुए जेड प्लस सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की टीम के लिए रायपुर, राजनांदगांव और कवर्धा में कैंप बनेगा । इसका मुख्यालय राजनांदगांव में रखा गया है । विशेष प्रशिक्षण प्राप्त 25 कमांडो अभिषेक की सुरक्षा में तैनात होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लेमरू में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य में इन्हें मिली है जेड प्लस सुरक्षा
प्रदेश में नौ वीआईपी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। इनमें राज्यपाल बलरामजी दास टंडन, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, झीरम घाटी नक्सली हमले में दिवंगत पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा की विधायक पत्नी देवती कर्मा, उनके पुत्र छबिंद्र कर्मा, दीपक कर्मा, आशीष कर्मा व दिव्यराज कर्मा शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *