LIVE UPDATE

बिलासपुर से “शैलेष” लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, पार्टी के मंजूरी मिलते ही लिस्ट जारी, देखें पूरी सूची

चुनावी तारीखें नजदीक आते-आते राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मी भी तेज़ होने लगी है | प्रत्याशियों के घोषणा में जोगी कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी ने बाजी मारी है | छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची भी जारी कर दी है । दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने यह सूची जारी की । जारी सूची में 6 उम्मीदवारों के नाम हैं । पार्टी इससे पहले 62 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पहले ही कर चुकी है ।

आप की तीसरी सूची के अनुसार बिलासपुर से डॉ शैलेश आहुजा, राजनांदगांव से डॉ सौरभ निर्वाणी, कवर्धा से डॉ भास्कर द्विवेदी, बलौदा बाजार से मनहरण लाल वर्मा, डोंगरगांव से चंद्रमणि वर्मा, और मुंगेली से रामकुमार गंधर्व प्रत्याशी बनाए गए हैं । इससे पहले आप ने दो लिस्ट जारी किया है, जिसमें 62 विस प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा चुके हैं । इस तरह पार्टी ने अब तक 68 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं ।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आम आदमी पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जारी प्रत्याशियों की तीसरी सूची

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *