Trending
लॉकडाउन ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, भूपेश बघेल बोले…
प्रदेश में आज लॉक डाउन की आखिरी तारीख है, ऐसे में अब आम जन, व्यापारियों में लॉक डाउन को आगे बढ़ाने के निर्णय को लेकर संशय बना हुआ है, इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है |
बघेल ने कहा है कि लॉकडाउन के संबंध में निर्णय लेने के लिए जिला कलेक्टरों को अधिकृत किया गया है। कलेक्टर जिले की परिस्थितियों और जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए और इस संबंध में वे स्थानीय व्यापारियों और लोगों से चर्चा कर निर्णय लेंगे ।
ये खबर भी पढ़ें…

CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
श्री बघेल ने कहा है कि कोरोना से बचाव में ही सुरक्षा है। सभी लोगों को इस संकट से बचने के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना, समय-समय पर हाथ धोने जैसे उपायों का कड़ाई से पालन करना चाहिए । साथ ही अति आवश्यक होने पर ही भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाना चाहिए ।
ये खबर भी पढ़ें…

चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...









