रमन सरकार की “संचार क्रांति” दो दिन में ही “टॉय-टॉय फीस”!….ख़त्म हुआ सरकारी मोबाईल का “डाटा पैक”, अब गरीबों को करनी पड़ रही जेब ढीली


टेकचंद कारड़ा/तखतपुर.  संचार क्रांति की ढोल पीटने वाले रमन सरकार की हकीकत चंद दिनों में ही सामने आने लगी है, अभी योजना के तहत मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह मोबाइल बाँट ही रहे हैं, इधर योजनान्तर्गत मिले मोबाईल का डाटा पैक खत्म हो गया, रिचार्ज दो दिन में ही बात करने पर खत्म हो गया । अब कम्पनी कह रही है कि 99 रूपए के रजिस्ट्रेशन के साथ रिचार्ज भी कराना होगा । संचार क्रांति में अब दो दिन बाद ही रिचार्ज कराने की बात सामने आने पर गरीब जिसे मोबाईल मिला है वह सरकार को कोसने लगा है । अब सवाल यह है कि ऐसे में कैसे आऐगी संचार क्रांति और कैसे बनेगा डिजिटल इंडिया ।

55 लाख मोबाईल बांटने को दावा करने वाली रमन सरकार के दावों का दम दो दिन में निकलने लगा है | बड़े तामझाम के साथ प्रदेश में संचारक्रांति का शुभांरभ हुआ, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को यह मोबाईल वितरण करते वक्त यह सपना दिखाया गया कि नि:शुल्क बातचीत और नि:शुल्क नेट चालने के लिए है, पर मोबाईल मिलने के बाद हकीकत सामने आ रही है | तखतपुर क्षेत्र के लक्ष्मी बाई ठाकुर, नारायण ठाकुर, संजय केनार का माने तो मोबाईल में बात करने के लिए जो समय दिया गया है, वह पूरे महीने के लिए 100 मिनट है यानि प्रतिदिन लगभग 3 मिनट फ्री में बात होगी, मोबाईल से यदि एक ही दिन में 100 मिनट बात कर लिया जाता है , तो इनकी फ्री बातचीत करने की वैधता ख़त्म हो जाती है  | ठीक ऐसे ही इंटरनेट पैक के लिए है, मोबाईल में 1 जीबी तक डाटा एक महीने के लिए दिया गया है, और यदि एक ही दिन में इस डाटा को यू-ट्यूब, वाट्सअप, फेसबुक, रमन के गोंठ सुनने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुनने, गुगल में कुछ भी सर्च कर आदि में मोबाईल में चलाकर अगर 1 जीबी डाटा खत्म हो गया तो मोबाईल में फ्री डाटा की चलाने के लिए नहीं रहता ।

अब संचार क्रंाति में मिले मोबाईल से यदि एक ही दिन में 100 मिनट बात कर लिए और 1जीबी डाटा भी ख़त्म हो गया, तो यह मोबाईल बच्चों के वीडियो गेम खेलने का काम आएगा, क्योंकि इसमें फ्री कालिंग और फ्री डाटा अगले महीने ही मिलेगा, और यदि अब जिस गरीब को यह मोबाईल मिला है उसे भविष्य में बात करने के लिए और नेट चलाने के लिए रिजार्च कराना होगा ।

99 का रजिस्ट्रेशन-संचार क्रांति अंतर्गत जिस मोबाईल का वितरण किया जा रहा है, उसमें जिओ कम्पनी की सिम लगी हुई है, अगर इस सिम को सीधे रिजार्च कराया जाए तो रिचार्ज नहीं होता है इसमें सबसे पहले 99 रूपए का रजिस्ट्रेशन कराना होगा इसके बाद ही जिओ कम्पनी के किसी भी पैक का रिचार्ज कराकर मोबाईल में बातचीत करने और नेट का इस्तमाल करने को मिलेगा ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


संचार क्रांति में जब गरीबों को मोबाईल मिला तो नि:शुल्क में मिले मोबाईल में कालिंग की वैधता जाने बैगर अपने सभी रिश्तेदारों से बातचीत तो कर ली और तय 100 मिनट की वैधता ख़त्म हो जाने के बाद जब 99 रूपए में रजिस्ट्रेशन कराने और और रिचार्ज कराने की बात सामने आ रही है तो गरीब इस नि:शुल्क में भी मिले मोबाईल को कोसने लगा है।

– विज्ञापन –

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp