LIVE UPDATE

रमन कैबिनेट की बैठक आज!…1 लाख 80 हजार शिक्षाकर्मियों की निगाहें टिकी, फैसले का इंतज़ार



रमन कैबिनेट की बैठक सोमवार यानी आज शाम को मंत्रालय में आयोजित की गई है । यह बैठक शिक्षाकर्मियों का भविष्य तय करेगी । आज शाम होने वाली इस कैबिनेट की बैठक का इंतज़ार प्रदेश के 1 लाख 80 हजार शिक्षाकर्मियों को है, सुबह से शिक्षाकर्मी बैठक का इंतजार कर रहे हैं । उन्हें उम्मीद है कि फैसले उनके मन मुताबिक आएगा । हालांकि उनकी उम्मीद कितनी पूरी होगी यह बैठक के बाद ही पता चलेगा ।

शिक्षाकर्मियों का संविलियन शायद आठ साल की सेवा पूरी करने के बाद ही होगा । अभी पता नहीं चला है कि मसौदे में क्या है लेकिन शिक्षाकर्मी मांग कर रहे हैं कि सभी का संविलियन किया जाए । दस साल के बाद क्रमोन्नत वेतनमान दिया जाए । समयमान वेतनमान के हिसाब से वेतन तय हो ।
पदोन्नति और स्थानांतरण की व्यवस्था हो । यह सब मांगें पूरी होंगी या नहीं इस पर सबकी निगाह है । बता दें कि 10 जून को अंबिकापुर में आयोजित विकास यात्रा की सभा में मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने शिक्षाकर्मियों संविलियन की घोषणा की थी ।

ये खबर भी पढ़ें…
Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
June 17, 2026
दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित Punjabi Singer Guru Randhawa के जिम के बाहर हुई फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा था कि जल्द ही यह विषय कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा । तब से शिक्षाकर्मी लगातार यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि सरकार ने निर्णय क्या लिया है। अब इंतजार की घड़ी खत्म हो रही है । आज शाम संविलियन को लेकर बरक़रार सस्पेंस पूरी तरह से ख़त्म होने के आसार नजर आ रहे हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट का नोटिस: बलौदाबाजार हिंसा केस में सरकार से जवाब तलब, 17 जुलाई को अगली सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट का नोटिस: बलौदाबाजार हिंसा केस में सरकार से जवाब तलब, 17 जुलाई को अगली सुनवाई
June 19, 2026
नई दिल्ली। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp