LIVE UPDATE

मोदी ने नवनियुक्त IAS अफसरों को दिए TIPS, बताया ऐसे करें काम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 170 से अधिक नवनियुक्त आईएएस अधिकारियों के साथ सुशासन के कुछ तत्वों पर चर्चा की। चर्चा में सूचना का प्रवाह, संसाधनों का अधिकतम इस्तेमाल और लोगों का भरोसा मुख्य रूप से शामिल थे। मोदी ने IAS अधिकारियों के साथ केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर चर्चा की। इसमें ग्राम स्वराज अभियान और आयुष्मान भारत परियोजनाएं शामिल थीं। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार‘‘प्रधानमंत्री ने IAS अधिकारियों को अपने क्षेत्रीय प्रशिक्षण के अनुभवों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रधानमंत्री ने उनके साथ सुशासन के कुछ तत्वों पर भी विचार विमर्श किया। इसमें जनभागीदारी, सूचना का प्रवाह, संसाधनों का अधिकतम इस्तेमाल और शासन में जनता का भरोसा जैसे विषय शामिल थे।” इस मौके पर प्रधानमंत्री कार्यालय में जितेन्द्र सिंह और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे । वर्ष 2016 बैच के 176 IAS अधिकारियों को उनकी पहली नियुक्ति के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सहायक सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
KBC में तहसीलदार ने जीते थे 50 लाख रुपये, अब 2.5 करोड़ रुपये के करप्शन में हुईं अरेस्ट
KBC में तहसीलदार ने जीते थे 50 लाख रुपये, अब 2.5 करोड़ रुपये के करप्शन में हुईं अरेस्ट
March 27, 2026
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर में तैनात तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को अरेस्ट कर लिया गया है. उन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IAS अधिकारियों की तैनाती केंद्र सरकार द्वारा नौकरशाहों को प्रशिक्षण देने के लिए शुरू की गयी एक अनोखी पहल का हिस्सा है। नियमों के अनुसार, IAS अधिकारी अपने कैडर में नौ साल की सेवा पूरा करने के बाद तदर्थ नियुक्ति पर ही केंद्र में आने के पात्र होते हैं । ये 176 अधिकारी 13 सप्ताह के लिए केंद्र में तदर्थ नियुक्ति पर हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
March 28, 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ वन अधिकारियों के प्रभार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles