मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल बिलासपुर में, जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल…CM बिलासपुर को देंगे 159.38 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 7 सितंबर यानी कल बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे । मुख्यमंत्री तय समय के के अनुसार सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर से  बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे, वे 11.30 बजे तखतपुर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित तीज मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे एसईसीएल हेलीपैड बिलासपुर पहुंचेंगे । जहां वे खेल परिसर सरकंडा में लोकार्पण और अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे । श्री बघेल दोपहर 2 बजे सरकंडा से कार द्वारा प्रस्थान कर कृषि महाविद्यालय कोनी पहुंचेंगे और यहां नवीन भवन का लोकार्पण एवं कृषकों से परिचर्चा करेंगे ।
 मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 3.40 बजे छत्तीसगढ़ भवन आएंगे । मुख्यमंत्री शाम 5 बजे सत्यम चौक बिलासपुर में शहीद विनोद चौबे की प्रतिमा का अनावरण कर शाम 6 बजे एएस फनसिटी सिरगिट्टी में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 7.05 बजे सिरगिट्टी से प्रस्थान कर रात्रि 9.15 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचेंगे ।

 

कृषि महाविद्यालय भवन सहित विभिन्न कार्यो का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन




 

मुख्यमंत्री श्री बघेल 7 सितम्बर को संभागीय मुख्यालय  बिलासपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में 159.38 करोड़ रूपए की लागत से 51 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे । मुख्यमंत्री वहां बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के नवनिर्मित महाविद्यालय भवन सहित 140.24 करोड़ रूपए की लागत से 37 विकास कार्यों का लोकार्पण और 19 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत के 14 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे । कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत 627 हितग्राहियों को 15 करोड़ 96 लाख रूपए मूल्य का सामग्री वितरण किया जाएगा। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 512 हितग्राहियों को आवास प्रमाण-पत्र, कोटा के 5 किसानों को जैविक खेती प्रमाण-पत्र, श्रम विभाग के तहत 100 मजदूरों को सुरक्षा उपकरण और 5 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री ई-रिक्शा वितरण शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री जिन पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 18.59 करोड़ रूपए की लागत से विधानसभा क्षेत्र बिल्हा, मस्तूरी एवं तखतपुर के विभिन्न ग्रामों में 4 सड़क निर्माण, 14 करोड़ 43 लाख रूपए की लागत से छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा कोटा, मस्तूरी, गौरेला, बिल्हा एवं तखतपुर के विभिन्न ग्रामों में आठ 33/11 के.वी. लाईन विस्तार कार्य शामिल है। इसी प्रकार 87 करोड़ 39 लाख की लागत से तखतपुर, बिलासपुर, कोटा के विभिन्न ग्रामों में सड़क निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं डामरीकरण, पहुंच मार्ग निर्माण, शासकीय जेपी वर्मा महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, दो उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन, लाईवलीहुड कॉलेज में 50 सीटर कन्या छात्रावास निर्माण, राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला भवन, राजस्व बोर्ड के भवन और उप पंजीयक कार्यालय भवन के मस्तूरी का लोकार्पण करेंगे। इसी तरह नगर पालिका निगम द्वारा पुलिस लाईन में नवनिर्मित 10 पुलिस क्वार्टर और संभागीय आयुक्त बंगले के सामने निर्मित सूर्य नमस्कार गार्डन का लोकार्पण होगा। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग संभाग क्र.1 द्वारा लागत 10.58 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित दो कार्य, लोक निर्माण विभाग संभाग क्र.2 द्वारा 6.17 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित छह कार्यो और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 2.38 करोड़ की लागत से निर्मित छः कार्य का लोकार्पण किया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp