LIVE UPDATE

मुंगेली के अमोरा पहुंचे मुख्यमंत्री रमन सिंह!….काला झंडा लेकर जोगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी, सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के मुंगेली अमोरा दौरे के दौरान जोगी ब्रिग्रेड काला झंडा दिखाने पर गिरफ्तार कर लिए गए हैं | पुलिस सैकड़ों कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर पथरिया रेस्ट हाउस में रखी हुई है | जोगी कांग्रेस के कार्यकर्त्ता मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते दिखाई दिए |

बता दें कि आज मुख्यमंत्री मुंगेली जिला के अमोरा ग्राम में आम सभा लेने पहुंचे हुए हैं, यहाँ डाॅ रमन सिंह करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे । मुंगेली में आज मुख्यमंत्री 8 करोड़ की लागत के विकास कार्यो की सौगात देंगे। साथ ही कार्यक्रम में 6 हजार हितग्रही को उपकरण का वितरण भी करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
April 18, 2026
रायपुर 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता किसानों के फसल की बीमा राशि, सर्मथन मूल्य, बोनश की राशि की मांग को लेकर काला झंडा लेकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल तक जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने बैरिकेट लगाकर सभी प्रदर्शनकारियों को रोक लिया । इससे नाराज कार्यकर्ता काला झंडा दिखाने की कोशिश करने लगे । जिसपर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया |

 

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
April 20, 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े चर्चित अमित जोगी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles