महंगाई पर कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश ने रमन सरकार पर कसा तंज!…बोले – डेंगू की तरह छत्तीसगढ़ की जनता को “डस रही महंगाई”, महंगाई के विरोध में साइकिल चलाने वाले रमन सरकार, अबकी बार किसकी सरकार : शैलेश पाण्डेय


अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की क़ीमत गिरने के बावजूद, देश में लगातार बढ़ते पेट्रोल और डीज़ल के दाम, एक बड़े तेल घोटाले की ओर इशारा करता है, भाजपा सरकार जानबूझ कर, कुछ लोगों को फायदा पहुँचाने के इरादे से, अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की क़ीमत कम होने के बावजूद देश में पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ाए जा रही है, ताकि प्रदेश में 2018 और केंद्र में 2019 में होने वाले चुनावों का खर्चा निकाला जा सके |

कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश पाण्डेय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम लगातार गिरने के बावजूद देश में पेट्रोल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं, हर जगह हाहाकार मचा हुआ है, बात-बात पर हर चीज़ का श्रेय लेने वाले मुख्यमंत्री रमन सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज पट्रोल डीजल के बढ़ते दामों की ज़िम्मेदारी लेने से पीछे हट रहे हैं ।

आप सबकी जानकारी में होगा कि जब से भाजपा की सरकार देश में बनी, तब से अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम घटना शुरु हो गए थे । जब-जब अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम घटे, हमारे देश में पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने कि बजाए और बढ़ा दिए गए। जनवरी 2014 से लेकर जनवरी 2016 तक केंद्र की भाजपा सरकार ने देश में 9 बार एक्साइज़ ड्यूटी के दाम बढ़ाए और जनता की खून पसीने की गाढ़ी कमाई लूट कर अपना खज़ाना भरा है ।

उन्होंने कहा कि बिना किसी शर्त के, बिना किसी योजना के देश में अनाप-शनाप पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं और कोई जवाब देने को तैयार नहीं है । विपक्ष में रहते हुए भाजपा के मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत जो नेता देश में पेट्रोल और डीज़ल के बढ़े दामों का विरोध करने के लिए सड़कों पर साईकिल को पैदल घसीटते नज़र आते थे, आज वो सभी एक विलुप्त प्रजाति की तरह कहीं दिखाई ही नहीं दे रहे । प्रदेश में जिस तेज़ी से डेंगू का दंश फ़ैल रहा है, उसी तेज़ी से पेट्रोल-डीजल का दाम भी बढ़ रहा है, लेकिन जगह-जगह जाकर विकास के ढिंढोरा पीटने वाले प्रदेश के मुखिया के मुंह इन दोनों मामले पर खुलने का नाम नहीं ले रहा है |

देश-प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त है, लेकिन भाजपा के नेता सत्तासुख भोगने में मस्त हैं । देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है । जिसके चलते ट्रांसपोर्टिंग से लेकर जनरल सामान तक महँगी हो गई है | भाजपा पहले महंगाई और भ्रष्टाचार के नाम पर देश और प्रदेश के लोगों को गुमराह करती नहीं थक रही थी । आज वही महंगाई और भ्रष्टाचार के नाम पर चुप बैठी है । प्रदेश का किसान फसलों के उचित दाम नहीं मिलने के कारण पूरी तरह से टूट चुके हैं । एक तरफ डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस सिलिंडर ने किसानों और आम लोगों की कमर तोड़ दी है ।

लोगों को पेट्रोल और डीजल में पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। आए दिन बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों से वाहन मालिक और चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से भी गृहिणियां मुश्किल में हैं । उन्होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी ने पहले ही मध्यवर्गीय परिवार और व्यापारियों की कमर तोड़कर रख दी है । भा ज पा से सभी वर्गो में असंतोष है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp