Trending

ब्रेकिंग : विवादों में घिरी SDM रूचि शर्मा की छुट्टी, एडीएम की जांच रिपोर्ट के बाद कलेक्टर ने हटाया….होम आइसोलेशन में रह रहे पूर्व सैनिक की पिटाई का आरोप


पिछले कुछ दिनों से पूर्व सैनिक से मारपीट को लेकर विवादों में घिरे लोरमी एसडीएम की आखिरकार छुट्टी कर दी गई है, मुंगेली कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने जिले में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए लोरमी एसडीएम के पद से रुचि शर्मा को हटाकर नवीन कुमार भगत को लोरमी एसडीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी है | यह प्रशासनिक फेरबदल को एसडीएम रूचि शर्मा के खिलाफ कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है | माना जा रहा है कि एडीएम राजेश नशीने की जांच रिपोर्ट के बाद जिला दण्डाधिकारी और कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने आरोपी एसडीएम रुचि शर्मा के खिलाफ यह कार्रवाई की है |

क्या है मामला

मामला डिंडोल गांव का है। बताया जा रहा है कि सैनिक गोविंद राम साहू पश्चिम बंगाल की सिलीगुड़ी में पदस्थ था। 31 मार्च को रिटायर होने के बाद नासिक में एक महीने तक क्वारंटाइन सेंटर में रहने के बाद अपने गांव डिंडोल पहुंचा। गांव पहुंचने के बाद उन्होंने इसकी सूचना लोरमी थाना और ग्राम पंचायत में सरपंच को दी । इस पर सरपंच रामनिवास राठौर ने गांव के क्वारंटाइन सेंटर प्राथमिक शाला डिंडोल में किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं होने की बात कहते हुए उन्हें घर में ही होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा और घर के सामने होम आइसोलेशन का स्टीकर चिपका दिया। पूर्व सैनिक पिछले 12 दिन से होम आइसोलेशन पर ही था । उसने आरोप लगाया है कि लोरमी एसडीएम शनिवार को सरपंच की मौजूदगी में रिटायर्ड सैनिक के घर पहुंच गई और उसे घर से बाहर निकालते हुए डंडे से पिटाई कर दी। उसका आरोप यह भी है कि एसडीएम रुचि शर्मा ने पूर्व सैनिक को क्वारंटाइन सेंटर में ले जा कर छोड़ दीं और बाहर से ताला लगा दिया। जहां न सोने की और न ही खाने की सुविधा थी। इस मामले में भूतपूर्व सैनिक गोविंद राम साहू ने एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया था. उसने जिला प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह पत्नी और बच्चों के साथ आमरण अनशन पर बैठ जाएगा |

कलेक्टर ने दिया था जाँच का आदेश
मुंगेली कलेक्टर ने इस मामले में जांच का आदेश दिया था | एक दिन पहले मामले की जांच के लिए एडीएम राजेश नशीने डिंडोल गांव पहुंचे थे, एडीएम ने गांव के सरपंच, रामनिवास राठौर, पूर्व सैनिक की पत्नी चंद्रमणि साहू सहित गांव के रहने वाले प्रत्य़क्षदर्शियों के अलावा भूतपूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष संतोष साहू का बयान लिया | वहीं भूतपूर्व सैनिक गोविंद राम साहू के क्वारेंटाइन सेंटर में रहने की वजह से उसका बयान नहीं हो पाया है. एडीएम राजेश नशीने ने नोटिस जारी किया है जिसमें उन्होंने गोविंद राम साहू को कहा है कि उनकी क्वारेंटाइन अवधि समाप्त होने के पश्चात वे उनके कार्यालय में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराएं | उधर जांच अधिकारी ने लोरमी एसडीएम रुचि शर्मा और जनपद पंचायत की सीईओ प्रीति पवार का भी बयान लिया है, अब इस पूरे मामले में पीड़ित के बयान के बाद अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपा था |

यह प्रशासनिक फेरबदल है : कलेक्टर
कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने सीजी न्यूज़ 24 डॉट कॉम से चर्चा करते हुए बताया कि यह जिला प्रशासन का प्रशासनिक फेरबदल है, इस पर किसी प्रकार की कार्रवाई की बात नहीं है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp