Trending

ब्रेकिंग : प्रदेशाध्यक्ष के बाद अब नेताप्रतिपक्ष बदलने के कयास, धरमलाल कौशिक दिल्ली तलब…ये है रेस में सबसे आगे


प्रदेश भाजपा में बीते दिन हुए बड़े उलटफेर के बाद एक बार फिर भाजपा एक और बड़ा बदलाव कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब नेता प्रतिपक्ष भी बदले जा सकते हैं। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि हाईकमान प्रदेश में बड़ा परिवर्तन करने की तैयारी में है, यही कारण है कि वर्तमान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को बुधवार को दिल्ली तलब किया गया है।

बता दें कि प्रदेश में बीते दिन ही प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय को हटाकर बिलासपुर सांसद अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जिसकी अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थी। माना जा रहा है कि 2023 विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा छत्तीसगढ़ में नए प्लान के साथ उतरने की तैयारी में है।

प्रदेश में यदि नेता प्रतिपक्ष बदले जाते हैं तो उनकी जगह कौन ले सकता है यह सवाल उठ रहे हैं तो बता दें कि नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में सबसे आगे विधायक नारायण चंदेल नजर आ रहे हैं, उनके साथ ही रायपुर विधायक ब्रजमोहन अग्रवाल, कुरूद से विधायक अजय चंद्राकर और भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा का नाम भी चल रहा है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp