Trending

बिलासपुर विधायक के लिए राखी : भाजपा विधायक रंजना साहू ने कांग्रेस विधायक शैलेष पांडेय को भेजी राखी, अब शैलेश भेजेंगे रिटर्न गिफ्ट


रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है, इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं, तो वहीं नगर विधायक शैलेष पांडेय को भाजपा से धमतरी विधायक रंजना डिपेन्द्र साहू ने दलगत राजनीति से उपर उठकर उनके लिए राखी भेजी है। इसके साथ ही उन्होंने विधायक शैलेष पांडेय के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।रंजना एक मात्र महिला विधायक है भाजपा में जिन्होंने ने राखी भेजी है नगर विधायक शैलेश पाण्डेय को।

नगर विधायक शैलेष पांडेय ने राखी प्राप्त होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बहन रंजना डिपेन्द्र साहू ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राखी भेजी है ऐसे कार्यों से राजनीतिक क्षेत्र सौहार्दपूर्ण रहता है। बहन रंजना डिपेन्द्र साहू को रक्षाबंधन का उपहार भेजेंगे।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp