देश - विदेश

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज चौरड़िया के बेटे की सड़क हादसे में मौत…कार में पेट्रोल भराने निकले जज के बेटे, बीच रास्ते ट्रेलर ने ले लिया चपेट में…हादसा इतना भयंकर कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए


छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज गौतम चंद चौरडिया के बेटे श्रेयांश चौरड़िया का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया, दुर्घटना शनिवार तड़के 5:30 बजे नेशनल हाईवे पर बर्फानी आश्रम के पास हुई, इस हादसे में प्रियांश चौरडिया की दर्दनाक मौत हो गई, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |

जानकारी के अनुसार प्रियांश चौरडिया अपनी कार सीजी 07 ए आर 1300 में पेट्रोल डालने के लिए कामठी लाइन स्थित अपने निवास से निकला था । बर्फानी आश्रम के पास पहुंचा ही था कि ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को जबरदस्त टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जबरदस्त रफ्फ्तार में थी, कि गाड़ी के सामने के परखच्चे ही उड़ गए। प्रियांश को जैसे- तैसे गाड़ी से बाहर निकाला गया और उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल बसंतपुर ले जाया गया । जहां जाँच के बाद पता चला की उसकी जान चली गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp