Trending

बिलासपुर ब्रेकिंग : जिला कांग्रेस पूर्व महामंत्री की गोली मारकर हत्या, अज्ञात आरोपियो ने ताबड़तोड़ चलाई गोली….मौके पर पहुंचे आईजी-एसपी


बिलासपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, बिलासपुर शहर से लगे सकरी क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व महामंत्री संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना सकरी के पहले उसलापुरा ओवर ब्रिज के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है की संजू त्रिपाठी को अज्ञात लोगों 6 गोली मारी है। वह अपने फार्चूनर कर में सकरी की ओर जा रहा था। जिससे कार के अंदर ही वह ढेर हो गया। इस घटना के बाद शहर में सनसनी फेल गई है। क्योंकि संजू त्रिपाठी का पुराना आपराधिक रिकार्ड है। घटना के बाद पुलिस ने शहर के चारो तरफ घेराबंदी कर दी है |

जानकारी के अनुसार, 2 कार चालक सकरी की तरफ से और फॉर्च्यूनर कार चालक की गोली मारकर हत्या कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर कार चालक गोली चलाने के बाद रायपुर की तरफ फरार हो गए। बताते चलें कि जिस व्यक्ति की बंद कार में हत्या हुई है आरोपियों ने रंगोली चलाया है। मौके पर ही कार चालक ने दम तोड़ दिया। कार फरार हमलावरों के फरार होने के बाद लोगों ने करीब जाकर देखा कि फॉर्च्यूनर कार के अंदर बैठा व्यक्ति बैठे व्यक्ति की मौत हो चुकी है मरने वाले का नाम संजू त्रिपाठी है कार के सामने जिला महामंत्री लिखा हुआ है। जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि संजीव त्रिपाठी जिला कांग्रेस कमेटी का पूर्व महामंत्री है। बाहर हाल खबर जानकारी के बाद पुलिस कप्तान पारुल माथुर समेत पुलिस के अन्य आला अधिकारी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस कप्तान पारुल माथुर के निर्देश पर शहर के चारों तरफ नाकेबंदी का आदेश दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp