LIVE UPDATE
Trending

बिग ब्रेकिंग : DFO को नोटिस…वनमंत्री अकबर के निर्देश पर डीएफओ को नोटिस, वनमंत्री ने वन क्षेत्र अंतर्गत स्वीकृत खदानों के शर्तों के पालन की समीक्षा की

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक ली । उन्होंने इस दौरान प्रदेश में वन संरक्षण अधिनियम के तहत स्वीकृत खदानों में भारत सरकार द्वारा अधिरोपित शर्तों के पालन के संबंध में वनवृत्तवार समीक्षा करते हुए जानकारी ली और इनका शीघ्रता से पालन सुनिश्चित कराने के लिए मुख्य वनसंरक्षकों को सख्त निर्देश दिए ।

वन मंत्री श्री अकबर द्वारा सभी मुख्य वनसंरक्षकों को पहले से ही अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित खदानों का मौका निरीक्षण करा कर शर्तों के पालन के संबंध में जानकारी चाही गई थी। उन्होंने बैठक में समीक्षा के दौरान वनमण्डलाधिकारी रायगढ़ डॉ. प्रणय मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। वनमण्डलाधिकारी रायगढ़ डॉ. मिश्रा द्वारा वहां संचालित खदानों में शर्तों के पालन के संबंध में सही-सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई थी। वन मंत्री श्री अकबर ने इसे गंभीरता से लेते हुए नाराजगी व्यक्त की और उन्हें तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख को आवश्यक निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वन मंत्री श्री अकबर ने वनवृत्तवार समीक्षा करते हुए मुख्य वन संरक्षक सरगुजा को अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित तीन विभिन्न खदानों में शर्तों के पालन के संबंध में अब तक की कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इनमें परसा ईस्ट, केते बासेन, परसा माइंस और केते एक्सटेंशन खदान शामिल हैं। उन्होंने इसके अलावा सभी मुख्य वन संरक्षकों को अपने-अपने वनवृत्त के अंतर्गत संचालित खदानों में भारत सरकार द्वारा अधिरोपित शर्तों का तत्परता से शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के संबंध में निर्देशित किया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील मिश्रा तथा समस्त मुख्य वन संरक्षक उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *