LIVE UPDATE
Trending

बिग ब्रेकिंग : CM भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी….यूपी चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त….कांग्रेस हाईकमान OBC चेहरा को आजमाएगी

AICC ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी दी है । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया । इस संबंध में हाईकमान ने आदेश पत्र जारी कर दिया गया है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी दी गई थी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी किया है । महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक के रूप में तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है। असम के बाद यह दूसरा राज्य है। जहां कि जवाबदेही भूपेश बघेल को दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन; सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन; सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प
April 14, 2026
रायपुर 14 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles