दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले – लोकतंत्र को कुचला जा रहा है…


यूपी सरकार के फरमान के बाद अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के रवाना हुए है। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में पहले AICC कार्यालय जाएंगे इसके बाद वहां से जो निर्देश मिलेगा उसका पालन करेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यूपी के लखीमपुर खीरी जाने वाले थे। इसके लिए सुबह 9 लखनऊ के लिए उड़ान भरने वाले थे। लेकिन UP सरकार ने प्लेन ली लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। जिसके बाद अब सीएम बघेल दिल्ली के लिए रवाना हुए।

इस दौरान सीएम बघेल ने कहा कि पहले UP के लखीमपुर जाने वाले थे, लेकिन UP सरकार ने प्लेन ली लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। इस तरह आदेश देकर यूपी सरकार लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया है। आज किसी भी नेता को प्रभावितों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। प्रियंका गांधी के साथ भी धक्का मुक्की हुई जो बिल्कुल गलत है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp