बिग ब्रेकिंग : मेयर एजाज ढेबर, IAS टूटेजा, पूर्व सीएस ढांढ, पप्पू भाटिया समेत दर्जनों नामी गिरामी लोगों के घर और दफ्तरों में IT की रेड….200 से ज्यादा IT अफसर छापेमारी में शामिल….सैकड़ों CRPF जवानों के पहरे में कार्रवाई जारी

राजधानी रायपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, गुरुवार की सुबह आयकर विभाग की टीम ने बड़ी दबिश दी है, रायपुर के मेयर और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले एजाज ढेबर के ठिकानों पर आयकर की टीम ने दबिश दी है, राजधानी रायपुर में संचालित ढेबर के होटल में आयकर की टीम जांच के लिए पहुंची है, सुबह से ही वहां आय और व्यय का ब्योरा जुटाया जा रहा है, टीम कारोबार से संबंधित दस्तावेज खंगाल रही है | बताया जा रहा है कि आयकर की टीम को यहां से टैक्स चोरी की आशंका है, इसके तहत ही दस्तावेजों की जांच की जा रही है |

जानकारी के मुताबिक, आईएएस अनिल टूटेजा, पूर्व सीएस विवेक ढांढ के ठिकानों पर आयकर की टीम ने दबिश दी है, इनके अलावा कारोबारी पप्पू भाटिया, कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा, पप्पू फरिस्ता व सीए कमलेश्वर जैन के ठिकानों पर भी आयकर की जांच चल रही है. आईएएस अनिल टूटेजा प्रदेश सरकार के काफी करीबी माने जाते हैं. अनिल टूटेजा की शिकायत पर ही चर्चित नागरिक आपूर्ति निगम घोटाला मामले में भूपेश बघेल सरकार ने नए सिरे से जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है |

सूत्रों की माने तो, मेयर एजाज ढेबर के अलावा करीब एक दर्जन स्थानों पर कार्रवाई जारी है, आयकर विभाग की केन्द्र की टीम सीधे जांच कर रही है, एजाज ढेबर के ही छह से ज्यादा ठिकानों पर टीम पहुंची है, इसके कई और रसूखदार भी हैं, जिनके ठिकानों पर जांच की जा रही है | बताया जा रहा है इसमें आला अफसर और बड़े कारोबारी भी शामिल हैं |
आयकर विभाग के छापे में कोई रोकटोक ना हो इसके लिए सैकड़ों की संख्या में सीआरपीएफ जवानों को छापे स्थलों पर सुरक्षा के लिए लगाया गया है। अकेले रायपुर में 200 से भी ज्यादा सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। मेयर एजाज ढेबर के सहयोगियों के प्रतिष्ठानों के अलग-अलग ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाईई लगातार जारी है।

Related Articles