देश - विदेश

बहुचर्चित “नान घोटाले” मामले में EOW टीम ने नान दफ्तर में मारा छापा…..SIT की टीम खंगाल रही फाइल……कई गड़बड़ियां आ सकती है सामने


नान घोटाले मामले में आज एसआईटी की टीम ने नागरिक आपूर्ति निगम के कार्यालय में छापा मारा है, एसआईटी की टीम नान दफ्तर में फाइलों को खंगाल रहे है | जांच में कई गड़बड़िया सामने आने की संभावना बताई जा रही है |

प्रदेश की बहुचर्चित नागरिक आपूर्ति निगम घोटाले मामले की जांच का जिम्मा राज्य सरकार ने आईजी एसआरपी कल्लूरी को सौपा है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने आईजी कल्लूरी के नेतृत्व में 12 सदस्यीय एसआईटी का गठन करते हुए इस मामले की पूरी रिपोर्ट तीन महीने में देने को कहा है |

बता दें कि 12 फ़रवरी 2015 को ओडब्ल्यू और भ्रष्टाचार निवारक ब्यूरो की टीम ने नागरिक आपूर्ति निगम के कई अफसरों और कर्मचारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर सात करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर इस घोटाले का पर्दाफाश किया था। इसमें रमन सरकार के दो मंत्री का नाम सामने आया था, इसके साथ ही कई अधिकारियों के नाम भी इस घोटाला में शामिल होना बताया जा रहा है |

ये हैं कल्लूरी के नेतृत्व में गठित एसआईटी के सदस्य :
1 एस.आर.पी.कल्लूरी पुलिस महानिरीक्षक, राज्य आर्थिक अपराध SIT अन्वेषण ब्यूरो एवं एंटी करप्शन ब्यूरो छ ग. प्रभारी
2.आई.कल्याण एलेसेला, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर
3 मनोज कुमार खिलारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी,रायपुर
4 उनेजा खातून अंसारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर
5 विश्वास चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू. रायपुर सदस्य
6 अनिल बक्शी, उप पुलिस अधीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू. रायपुर सदस्य
7 एल.एस.कश्यप निरीक्षक, सी.आई.डी.रायपुर
8 बृजेश तिवारी, निरीक्षक, एसीबी,रायपुर
9 रमाकांत साहू, निरीक्षक, एसीबी,रायपुर
10 मोतीलाल पटेल, निरीक्षक, काकेर
11 फरहान कुरैशी, निरीक्षक, ईओडब्ल्यू रायपुर
12 एन.एन. चतुर्वेदी, विधि विशेषज्ञ, सेवानिवृत्त उप संचालक सदस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp