LIVE UPDATE

पूर्व आईपीएस भारत सिंह मरावी राहुल गांधी के सामने थामेंगे कांग्रेस का दामन,पाली तानाखार से लड़ सकते है चुनाव

पूर्व आईपीएस भारत सिंह मरावी कांग्रेस में शामिल होने के लिए कांग्रेस भवन पहुंच चुके है,अब से कुछ देर बाद वे किसान सम्मलेन में राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस का दामन थामेंगे,मिली जानकारी के अनुसार भारत सिंह मरावी कांग्रेस की तरफ से पाली तानाखार से चुनाव लड़ सकते है,भारत सिंह सरगुजा के आईजी रह चुके है |

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व आईपीएस भारत सिंह मरावी आज राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो सकते है,भारत सिंह मरावी इससे पहले बीजेपी की तरफ से पाली तानाखार के लिए दावेदारी कर रहे थे लेकिन रामदयाल उइके के बीजेपी प्रवेश के बाद भारत सिंह मरावी अब कांग्रेस में शामिल होकर पाली-तानाखार से चुनाव लड़ सकते है,भारत सिंह मरावी ग्राम पौंडी का रहने वाला है,स्थानीय होने की वजह से उस क्षेत्र में उनका एक बड़ा प्रभाव है, बताया जा रहा है उनका नाम का सुझाव बोधराम कवर ने दिया है |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *