LIVE UPDATE
Trending

निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी भी हुई तेज, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया पहुंचे रायपुर….चुनाव मुद्दे पर क्या बोले…देखिये वीडियो

प्रदेश में 4 ​नगर निगम सहित 15 निकायों में चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होते ही प्रदेश की राजनीती सरगर्मी बदलने लगी है, चुनावी प्रक्रिया 27 नवंबर से शुरु हो जाएगी, 20 दिसंबर को मतदान की तारीख तय कर दी गई है, तो 23 दिसंबर को इसके परिणाम भी सामने आ जाएंगे। जिसे लेकर कांग्रेस ने पहले ही दिन से तैयारी शुरु कर दी है, तो अधिसूचना जारी होते ही प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया भी आज राजधानी पहुंच गए हैं ।

राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए छग प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पुनिया ने कहा कि चुनाव कोई सा भी हो, चैलेंजिंग ही होता है। उन्होंने 15 निकायों के चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि 4 नगर निगम और 11 निकायों में होने वाले निर्वाचन को लेकर आज प्रदेश स्तरीय मंत्रणा की जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित स्थानीय पदाधिकारी शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुनिया ने कहा कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के जो परिणाम सामने आए थे, इन चुनाव के परिणामों में भी स्थिति में ज्यादा अंतर नहीं आएगा। बीते तीन सालों में भूपेश सरकार ने प्रदेश में जिस तरह से विकास कार्यों को गति दी है, उससे सरकार और जनता के बीच पकड़ मजबूत हुई है, वह सबके सामने है। प्रदेश की जनता बेहतर समझ रही है कि किस राजनीतिक पार्टी को सहयोग देने में उनकी भलाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles