नव पदस्थ कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला ने पदभार ग्रहण किया, निवर्तमान कलेक्टर सहित अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं…


राज्य सरकार द्वारा भारतीय प्रशानिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश के तहत आईएएस जितेन्द्र शुक्ला ने आज अपराह्न जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। उन्हें निवर्तमान कलेक्टर यशवंत कुमार ने जिले का प्रभार सौंपा। निवर्तमान कलेक्टर यशवंत कुमार एवं जिला कार्यालय के अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

श्री शुक्ला 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे संचालक नगर एवं ग्राम निवेश, , संचालक लोक शिक्षण तथा प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थ थे। श्री शुक्ला विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके है।कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात श्री शुक्ला का प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों ने क्रमबद्ध बुके भेंटकर उनका स्वागत किया।नवपदस्थ कलेक्टर श्री शुक्ला ने सभी अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर एसपी पारूल माथुर, जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर सचिन भूतड़ा, सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp