LIVE UPDATE

देखिए वीडियो : मंत्री अमर अग्रवाल के फोटो लगे लिफाफा में कैसे बांटा जा रहा 5 सौ रुपए नकद, सोशल मीडिया में वीडियो जमकर हो रही वायरल

प्रदेश में विगत 15 वर्षों से भाजपा की सरकार है फिर भी अपनी नैया को पार लगाने के लिए जनता को हर तरह से लुभावने लॉली पाप बांटने में पीछे नहीं हठ रही है | भाजपा के कद्दावर नेता अमर अग्रवाल के फोटो लगे लिफाफा में पैसा स्लम बस्ती में खुलेआम बांटा जा रहा है, वहीँ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष की तस्वीर का स्टिकर चिपका हुआ साड़ी भी जमकर बंट रही है | जिसकी सोशल मीडिया पर  वीडियो जमकर वायरल हो रही है |

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: आचार संहिता आज से! नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की दोपहर 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस,आचार संहिता हो जाएगी लागू
CG News: आचार संहिता आज से! नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की दोपहर 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस,आचार संहिता हो जाएगी लागू
January 20, 2025
CG News: छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का बिगूल बजने जा रहा है. आगामी नगरीय निकाय और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि मतदान के एक दिन पहले इस बार कई आश्चर्यचकित करने वाली खबरे निकालकर सामने आ रही है | पहले बीजेपी नेताओं और मंत्री, सांसद के करीबियों के घर से शराब का जखीरा पकड़ाने का मामला सामने आना, जिसके बाद अब पैसा, साड़ी, टिफिन बांटने का मामला सामने सामने आने लगा है | सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें भाजपा के कद्दावर मंत्री अमर अग्रवाल कि तस्वीर लगी एक लिफाफा है, जिसके अंदर से मंत्री अमर अग्रवाल का पॉम्पलेट और 5 सौ रुपये नगद निकलता दिखाई दे रहा है | जानकारी के अनुसार बिलासपुर के किसी क्षेत्र में यह लिफाफा बांटा जा रहा था, बंट रहा था, उसी दौरान इसकी वीडियो बनाई गई है | यह वीडियो कांग्रेस आईटी सेल के प्रभारी अनिल शुक्ला फेसबुक वाल पर डला हुआ है | शहर के मिनी बस्ती, ताला पारा, टिकरापारा, तारबाहार, ठेठाडबरी, नदी किनारे, कटिया पारा समेत कई स्लम एरिया में जमकर पैसा और शराब बांटा जा रहा है |

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक कि तस्वीर लगे स्टिकर में साड़ी बांटते दिखाया गया है | जिसका ग्रामीण भरपूर विरोध कर रहे हैं |  बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के पथरिया क्षेत्र में सामान बांटने का वीडियो बताया जा रहा है | इस फोटो बिल्हा कांग्रेस आईटी सेल प्रभारी खेमू साहू के वाल से लिया गया है | हालाँकि यह नकद रुपये और साड़ी किसके द्वारा बांटा जा रहा है, इसकी जानकारी नहीं है, न ही सीजी न्यूज़ 24 डॉट कॉम इस तरह पैसे और साड़ी बंटने कि पुष्टि नहीं करता है, साथ ही इस वीडियो का भी पुष्टि नहीं करता है |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles