LIVE UPDATE
Trending

ढाई साल की सरकार पर भाजपा का वार : डॉ रमन बोले – 500 किसानों ने की है आत्महत्या, रोज होते हैं 7 बलात्कार… वादा शराबबंदी का था अब होम डिलीवरी कर रहे, अब तक की सबसे असफल सरकार

राज्य सरकार के ढाई साल पूरे होने के मामले पर आज बीजेपी ने प्रेस कांन्फ्रेंस कर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि ‘ढाई साल पूरा होने के बाद सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी | 17 जून तक ये अभियान चलेगा। इसके पहले दिन मीडिया से मुखातिब होकर डॉ रमन सिंह ने कहा कि इतिहास में सबसे ज्यादा असफल और अलोकप्रिय सरकार होने का कीर्तिमान भूपेश बघेल की सरकार ने बनाया है। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के वक्त नारा दिया था वक्त है बदलाव का। इनसे तंग आकर अब जनता कह रही है वक्त है पछतावे का।

दरअसल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने पर अब भाजपा ने एक नया अभियान शुरू किया है। भाजपा किसानों, महिलाओं, युवाओं के मुद्दों पर सरकार की नाकामियां लोगों के बीच जाकर गिनवाएगी। सरकार की असफलताओं को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। राज्य सरकार अलोकप्रिय और असफल साबित हुई है। रमन सिंह ने आगे कहा कि ‘कांग्रेस का नारा था वक्त है बदलाव का अब जनता कहने लगी है ‘वक्त है पछतावे का’। कांग्रेस ने अपने किसी भी चुनावी वादे को पूरा नहीं किया, कार्यकाल हुआ आधा, राज्य सरकार भूल गई वादा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा का बड़ा जनसंपर्क अभियान अगले महीने से शुरू; घर-घर पहुंचेंगे CM साय, मंत्री-विधायक, बताएंगे सरकार की उपलब्धियां
CG-भाजपा का बड़ा जनसंपर्क अभियान अगले महीने से शुरू; घर-घर पहुंचेंगे CM साय, मंत्री-विधायक, बताएंगे सरकार की उपलब्धियां
May 22, 2026
रायपुर, 22 मई 2026। केंद्र में एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि प्रदेश सरकार को आने वाले 17 जून को ढाई साल पूरा हो जायेगा। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि केंद्र की योजना को लागू करने पर राजनीति हो रही है, 15 साल में हमने 33 हजार करोड़ का कर्ज लिया, ढाई साल की सरकार ने 36 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है। 5 साल में यह सरकार 1 करोड़ 30 लाख रुपए कर्ज लेगी, प्रतिवर्ष ब्याज के रूप में 53 सौ करोड़ रुपए दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि PSC भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, वर्तमान PSC अध्यक्ष के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

डॉ रमन सिंह ने कहा कि ये पछतावा ऐसी सरकार की वजह से है जिसके पास नीतियां तो हैं मगर सिर्फ कमीशनखोरी के लिए। जिस सरकार के पास योजनाएं हैं मगर सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए। इनके पास निर्णय हैं तो केवल राजनीति करने के लिए। असलियत में विकास के कामों से कांग्रेस की सरकार कोसो दूर है। सरकार से युवा, मजदूर, किसान हर वर्ग का आम आदमी परेशान है। हम लोगों के सवाल तो पूछेंगे। आपको जवाब देना होगा भूपेश बघेल जी। आपका कार्यकाल हुआ आधा, भूपेश सरकार भूल गई जनता से किया हुआ वादा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉ रमन सिंह ने कहा कि हाथ में गंगाजल लेकर गीता लेकर शराबबंदी का वादा किया गया था। मगर अब सरकार इसकी होम डिलीवरी कर रही है। शराब के मामले में इस सरकार का जो आचरण रहा है, उसकी जितनी भर्त्सना की जाय, वह कम है। शराब की वजह से आफ्टर इफेक्ट जान लेवा हैं। महासमुंद की महिला शराबी पति की वजह से तंग आकर 5 बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूद गई। अब शराब के ऐसे दुष्प्रभावों पर भी इन्हें शर्म नहीं आयेगी?

डॉ रमन ने सरकार की ही तरफ से जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों को पेशकर कहा कि छत्तीसगढ़ देखते ही देखते अपराधगढ़ में बदल गया है। रोज यहां औसतन 7 बलात्कार हो रहें। पिछले दो वर्ष में प्रदेश में 1828 हत्या, 1281 हत्या के प्रयास, 4939 बलात्कार, 12862 चोरी, 133 डकैती और 855 लूटपाट के मामले दर्ज किये गए हैं।
डॉ रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में धान का रकबा लगातार मनमाने तरीके से कम किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले ढाई वर्षों में करीब 300 किसानों ने आत्महत्या की है। केवल 10 महीने में 141 किसानों की आत्महत्या की बात तो शासन ने स्वीकारी है लेकिन किसी को भी कोई मुआवजा नहीं दिया गया। केंद्र सरकार लगातार समर्थन मूल्य बढ़ा रही है लेकिन इसका भी लाभ प्रदेश को नहीं दिया जा रहा है। हम अब इन सभी मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *