जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका, यूथ अध्यक्ष विनोद तिवारी ने थामा कांग्रेस का दामन!….कहा – जोगी कांग्रेस से भाजपा को मिल रहा फायदा


एक तरफ जोगी कांग्रेस विजय रथ यात्रा की शुरुवात कर पार्टी को मजबूत करने की बात कर रही है, वही दूसरी तरफ जोगी कांग्रेस को कांग्रेस ने तगड़ा झटका दिया है | यूथ जनता कांग्रेस के कांग्रेस अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कांग्रेस में वापसी कर ली है | पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस प्रवेश कर सबको चौंका दिया है |

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के यूथ अध्यक्ष विनोद तिवारी अजीत जोगी के काफी करीबी सिपाही बताए जाते हैं | जोगी कांग्रेस के यूथ विंग के प्रमुख और अजीत जोगी के सबसे विश्वस्त साथी विनोद तिवारी ने आज उनका साथ छोड़ कर पुनः कांग्रेस का दामन थाम लिया, आगामी विधानसभा के मद्देनजर आज जोगी कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण मन जा रहा है | जोगी ने आज से पूरे प्रदेश में विजय यात्रा प्रारंभ की है, ऐसे समय में उन्हें तगड़ा झटका लगा है |


कांग्रेस प्रवेश उपरान्त मीडिया से चर्चा करते हुए विनोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश में सिर्फ भाजपा का मुकाबला सिर्फ कांग्रेस से है, यही वजह है कि इसलिए उन्होंने जोगी कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लिया है | उन्होने कहा कि कांग्रेस पिछले 15 साल से विपक्ष में बैठकर संघर्ष कर रही है, इसलिए उन्होंने कांग्रेस के हित में ये निर्णय लिया है. उन्होंने ये भी कहा कि यदि इस चुनाव में जोगी कांग्रेस मैदान में रहती है तो इसका सीधा लाभ बीजेपी को मिलेगा, इसलिए उन्होंने बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए फिर से अपने घर में वापसी की है |
जोगी के लिए बड़ा झटका

विनोद तिवारी को जनता कांग्रेस को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होना जोगी कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है | तिवारी ने अपने नेतृत्व में जनता कांग्रेस के लिए कई बड़े आंदोलन व कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न किये थे | बताया जा रहा है की जोगी कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव के लिए प्रबल दावेदारों में से थे |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp