Trending

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोरोना केस, राजधानी रायपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में 5 नए कंटेनमेंट जोन घोषित, इन ​इलाकों में स्कूल संचालन पर भी रहेगी रोक


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एकबार फिर कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं, रायपुर जिले में कंटेनमेंट ज़ोन की संख्या बढ़ गई है, सोमवार को जिले में फिर से 5 नए कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। रमन मंदिर वार्ड, कुकरबेड़ा, खमतराई, आमानाका, बसंत विहार क्षेत्र में कंटेनमेंट ज़ोन बनाए गए हैं। इन इलाकों में स्कूल संचालन पर भी रोक रहेगी।

पिछले दो दिनों से प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 236 नए केस मिले हैं, जिनमें रायपुर के 17 केस भी शामिल हैं। 3 मौत भी दर्ज हुई है। रविवार को रायपुर और दुर्ग में सवा सौ से अधिक केस मिलने के बाद हेल्थ विभाग ने दोनों जिलों को खास सावधानी रखने के लिए अलर्ट किया है। दोनों ही जिलों मेंं जांच के अनुपात में एक प्रतिशत से अधिक पॉजिटिविटी रेट दर्ज हुआ है। रायपुर दुर्ग को एक बार फिर जांच का पैमाना 5 हजार टेस्ट प्रतिदिन करने के लिए कहा गया है।

नई गाइडलाइन के अनुसार किसी घर में भी दो से ज्यादा कोरोना मरीज मिलेंगे तो उस घर कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। यानी उस घर के लोग मेडिकल इमरजेंसी के अलावा किसी दूसरे काम से घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp