छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बन रही है – योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस के पास न नियत है न नेता,


बीजेपी स्टार प्रचारक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रविवार को बिलासपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 65 प्लस का सपना पूरा होते हुए साफ नजर आ रहा है, छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार पूर्ण बहुमत से बन रही है, इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास न तो कोई निति है न नेता है और न ही नियत है |

बिलासपुर बीजेपी प्रत्याशी अमर अग्रवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने बिलासपुर पहुंचे बीजेपी स्टार प्रचारक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ पूरे देश में मॉडल राज्य बन चूका है, यह सब मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की मेहनत और विश्वास के कारण हो पाया है, इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की विकास के लिए बीजेपी और रमन सिंह को लाना होगा |

कांग्रेस टिकट नहीं जमीर बेचती है

प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस को देखकर लगता हैं की कांग्रेस टिकट नहीं जमीर बेचती है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी कोई सा भी हो नियत और नेता से चलती है, बीजेपी के पास नियत भी है और नेता  भी, लेकिन कांग्रेस के पास न तो निति है न ही नियत और न ही नेता |

मोदी ने महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया है

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब से देश में बीजेपी की सरकार आई है, नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने है तब से देश में महिलाओं का विकास हुआ है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, आज देश की महिला आत्मनिर्भर बनकर जीवन यापन कर रही है |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp