छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अमित कुमार बने CBI के ज्वाइंट डाइरेक्टर…..प्रवीण सिन्हा CBI के अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किए गए


छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के आईपीएस डीआईजी अमित कुमार को सीबीआई का ज्वाइंट डायरेक्टर बनाया गया है | इसके साथ ही गुजरात कैडर के 1988 बैच के आईपीएस प्रवीण सिन्हा को सीबीआई का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है ।

बता दें कि बीते दिनों आईपीएस अधिकारी ऋषि कुमार शुक्ला को सीबीआई का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, ऋषि कुमार शुक्ला मध्य प्रदेश कैडर के साल 1983 बैच के आईपीएस हैं, सीबीआई डायरेक्टर के पद आईपीए शुक्ला की नियुक्ति दो साल के लिए की गई है |

अनीश प्रसाद और अभय सिंह उपरोक्त पदों पर दो पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद आईपीएस अमित कुमार को ज्वाइंट डायरेक्टर और आईपीएस प्रवीण सिन्हा को सीबीआई का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp