PM मोदी कल आएंगे छत्तीसगढ़, रायगढ़ में जनसभा को करेंगे संबोधित, प्रदेश BJP तैयारी में जुटी….15 को आएंगे अमित शाह


विधानसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शुक्रवार को पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे है, अपनी एक दिवसीय दौरे के दौरान पीएम मोदी रायगढ़ में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे | प्रदेश बीजेपी ने मोदी के आगमन को लेकर लगभग तैयारी पूरी कर ली है |

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी शुक्रवार को रायगढ़ आएंगे, इस दौरान पीएम मोदी विशाल जनसभा को सम्बोधित करने के साथ ही बीजेपी नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा करेंगे | पीएम मोदी का ऐसे समय में छत्तीसगढ़ दौरा भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है जब पूरा प्रदेश बीजेपी बिखरी हुई है |

वही बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 फरवरी को रायपुर के इनडोर स्टेडियम में होने वाली बीजेपी कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल होंगे | मिली जानकारी के अनुसार रायपुर लोकसभा के 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता इस सम्मलेन में शामिल होंगे | अमित शाह कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने के साथ ही उन्हें चुनावी मन्त्र देंगे |

बता दें कि पीएम मोदी और अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर रविवार को प्रदेश बीजेपी कार्यालय में बैठक रखी गई थी, इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पवन देव साय, के साथ सभी सांसद, विधायक, महापौर, नगर पालिकाओं के अध्यक्ष समेत बीजेपी के नेता कार्यकर्ता शामिल थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp