देश - विदेश

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहां कांग्रेस ने सिर्फ जनता को लूटने का काम किया है,बीजेपी जनता के सुख-दुख में हमेशा खड़ी रहती है,


खैरागढ़ विधानसभा प्रत्याशी कोमल जंघेल के पक्ष में प्रचार करने खैरागढ़ बाजार अतरिया पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भर्ती ने चुनावी आम सभा को सम्बोधित करते हुए कहां कि छत्तीसगढ़ से मेरा पुराना नाता है,छत्तीसगढ़ आधुनिक होने के साथ भी अपनी संस्कृति को बरकरार रखा है,आज छत्तीसगढ़ की गिनती विकसित राज्यों में होती है,प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से छत्तीसगढ़ की नक्शा बदल गई है,यहां के निवासियों को चावल, मोबाइल, टीवी, इंटरनेट, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें सहित तमाम सुविधाएं दी हैं,इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी  प्रत्याशी कोमल जंघेल को विजयी बनाने के लिए जनता से अपील की |

कांग्रेस ने जनता को लूटने का काम किया है

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहां कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तो यहां की जनताओं को सुविधाओं के लिए तरसना पड़ता था,लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से यहां की जनता खुशहाल है.इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहां कि छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा को भगवन मानती है,भाजपा जनता के सुख-दुख में हमेशा खड़ी रहती है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp