कांकेर पहुंचा CM रमन सिंह का विकास रथ!….पखांजूर में कृषि महाविद्यालय खोलने का ऐलान, विद्युत विभाग के संभागीय कार्यालय की भी मंजूरी…109 करोड़ रूपए की विकास कार्यो का किया भूमिपूजन-लोकार्पण…बोले –  अटल विकास यात्रा में दे रहा हूँ 15 वर्षों का हिसाब : रमन सिंह


मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अटल विकास यात्रा के दौरान कांकेर जिले के पखांजूर में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित किया | इस दौरान मुख्यमंत्री ने पखांजूर में कृषि महाविद्यालय और विद्युत वितरण कम्पनी का संभागीय कार्यालय प्रारंभ करने की घोषणा की । इसके साथ ही करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किए |

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज ने अटल विकास यात्रा के दौरान कांकेर जिले के विकासखंड मुख्यालय पखांजूर में आयोजित विशाल आमसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं अटल विकास यात्रा में आम जनता को पिछले 15 वर्षो में हुए विकास कार्यो की जानकारी देने निकला हूॅ। मॉ दन्तेश्वरी और मॉ बम्लेश्वरी के आशीर्वाद के साथ यह यात्रा प्रारंभ हुई। लगभग छह हजार किलोमीटर की यात्रा कर मैं गांव-गांव, शहर-शहर जा रहा हूॅ, जहां जनता पूरे उत्साह के साथ विकास यात्रा का स्वागत कर रही है। पिछले 15 वर्षो में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित समाज के सभी वर्गो के लिए अनेक योजनाएं राज्य सरकार द्वारा संचालित की गई हैं, जिससे आम लोगों के जीवन में खुशहाली आयी है । इस दौरान इस अवसर पर लोकसभा सांसद  विक्रम उसेण्डी और विधायक  भोजराज नाग, । कलेक्टर रानू साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में इस अवसर पर उपस्थित थे मौजूद थे |

कृषि महाविद्यालय और विद्युत संभागीय कार्यालय की घोषणा 

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आम सभा को सम्बोधित करते हुए पखांजूर में कृषि महाविद्यालय और विद्युत वितरण कम्पनी का संभागीय कार्यालय प्रारंभ करने की घोषणा की।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने डॉ..श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में मरम्मत और द्वार निर्माण के लिए 25 लाख रूपए और निखिल बंग समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आबादी पट्टे के वितरण की समस्या का भी जल्द समाधान हो जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर को परीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।

कांकेर को दिया करोड़ों की सौगात 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांकेर जिले के क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 109 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने  90 करोड़ 43 लाख रूपए की लागत से भानुप्रतापुर-पंखाजूर तक 62.30 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य, पखांजूर में 132/33 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र सहित 4 करोड़ 82 लाख रूपए की लागत से आमाबेड़ा और दमकसा गांव में निर्मित 33/11 के.व्ही.क्षमता के विद्युत उपकेेन्द्र का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने  विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि वितरित की।

किसानों को बिना ब्याज पर ऋण 

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने किसानों से कहा कि इस बार एक नवम्बर से प्रारंभ हो रही धान खरीदी में किसानों को समर्थन मूल्य के साथ धान बोनस का भुगतान भी एक साथ किया जाएगा।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने से कहा कि धान समर्थन मूल्य पर 2050 रूपए से 2070 रूपए प्रति क्विंटल की दर से बिकेगा। तेंदूपत्ता संग्राहकों को राज्य सरकार इस वर्ष 750 करोड़ रूपए का बोनस और 12 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादूका का वितरण कर रहे हैं । प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में पखांजूर क्षेत्र में 21 हजार गरीब परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन दिए गए हैं । मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की आयुष्मान योजना, राज्य सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना, किसानों को बिना ब्याज का ऋण देने की योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अब किसानों को अब खाद के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता है ।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp