LIVE UPDATE

कल्पेश याग्निक डेथ केस : महिला पत्रकार सलोनी अरोड़ा हिरासत में

वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक की मृत्यु मामले में इंदौर पुलिस ने महिला पत्रकार सलोनी अरोड़ा को मुंबई से शनिवार को हिरासत में लिया है। रविवार सुबह पुलिस सलोनी को मुंबई से इंदौर लेकर आएगी। महिला के पकड़े जाने के बाद माना जा रहा है कि इस मामले में पुलिस जल्द ही कोई नया खुलासा कर सकती है। महिला पत्रकार को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि इंदौर डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने की है।

उल्लेखनीय है कि इंदौर पुलिस ने 21 जुलाई को इस मामले में सलोनी अरोड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया था। बताते चलें कि पहले यह माना जा रहा था कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हुई थी। लेकिन पुलिस की जांच में आत्महत्या के सबूत मिलने के बाद जांच का दायरा और दिशा दोनों बदल गए।

ये खबर भी पढ़ें…
बुत मरते नहीं’ का दूसरा भाग: ‘प्रत्याघात’ का लोकार्पण नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में
बुत मरते नहीं’ का दूसरा भाग: ‘प्रत्याघात’ का लोकार्पण नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में
January 10, 2026
रायपुर,10 जनवरी 2026: साहित्य जगत के चर्चित कवि‑लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्मवीर सिंह के उपन्यास बुत मरते नहीं के दूसरे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान प्राप्त हुए सबूतों के आधार पर इंदौर की एमआईजी थाना पुलिस ने मुंबई में कार्यरत इस महिला फिल्म पत्रकार के खिलाफ धारा 503, 386, 67 आईटी एक्ट की धारा 306 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक, महिला पत्रकार सलोनी कल्पेश याग्निक से 5 करोड़ रुपये की मांग कर रही थी और रूपये न देने पर बलात्कार के आरोप में फंसाने की धमकी दे रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित
CM विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित
February 26, 2026
रायपुर 26 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आज सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि कल्पेश याग्निक के परिजनों ने उनकी मौत को दिल का दौरा मानने से इनकार करते हुए जांच की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने याग्निक के मोबाइल, टैबलेट और कम्प्यूटर को जांच के फॉरेंसिक प्रयोगशाला में भेज दिया था।

कॉल अटेंड ना करने पर सलोनी कल्पेश को धमकी देती थी कि वो यूट्यूब पर सेक्स स्कैंडल की वीडियो-ऑडियो की लिंक अपलोड कर देगी। यह पर्दाफाश एमआइजी पुलिस की जांच में हुआ है। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की कड़िया जोड़ लीं और परिजनों के बयान के बाद सलोनी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की।

ये खबर भी पढ़ें…
नक्सलवाद के खात्मे पर त्वरित टिप्पणी: नक्सलवाद की राख में छिपे अश्वत्थामा से सतर्क रहने का वक्त
नक्सलवाद के खात्मे पर त्वरित टिप्पणी: नक्सलवाद की राख में छिपे अश्वत्थामा से सतर्क रहने का वक्त
April 1, 2026
डॉ. हिमांशु द्विवेदी (प्रधान संपादक- हरिभूमि और inh न्यूज़) डॉ. हिमांशु द्विवेदी (प्रधान संपादक- हरिभूमि और inh न्यूज़). यह समय उल्लास का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

55 वर्षीय कल्पेश याग्निक ने 13 जुलाई को एबी रोड स्थित कार्यालय की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। गुरुवार देर रात भाई नीरज याग्निक के बयान दर्ज करवाए गए। उन्होंने बताया कि उनके भाई ने पत्रकार सलोनी अरोड़ा के कारण आत्महत्या की है। वह उनसे पांच करोड़ की मांग कर ब्लैकमेल कर रही थी। सलोनी ने याग्निक से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली और उसका एक हिस्सा वायरल कर दिया था।

सलोनी ने ‘कल्पेश याग्निक स्कैंडल’ के नाम से यूट्यूब पर लिंक तैयार किया और उन्हें वाट्सएप पर मैसेज कर कहा कि उनके बीच हुई बातचीत के ऑडियो अपलोड कर बदनाम कर देगी। कल्पेश सलोनी से मिल रही धमकियों को बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने खुदकशी कर ली।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *