Trending

कलेक्टर सौरभ कुमार की जनचौपाल,सुनी लोगों की समस्याएं


कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज जन जनचौपाल में जिले के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं और मांगों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए।जनचौपाल में आज 33 लोगों ने कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्याएं एवं मांग रखी। जनचौपाल में नयापारा चकरभाठा निवासी उमा धुरी, ग्राम खोडरी निवासी केवल कुमार, अवधराम साहू, ग्राम लमेर निवासी उत्तरी कुमारी, पन्ना नगर निवासी सुरेश कुमार साहू, करगीरोड कोटा निवासी लक्ष्मीन बाई, ग्राम मदनपुर निवासी श्री कैलाश कुमार प्रजापति, बिलासपुर निवासी वर्षा देवांगन सहित अन्य लोगों ने मांग एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन दिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp