LIVE UPDATE

इलेक्शन ब्रेकिंग : चुनाव के तारीखों का ऐलान, 5 फेज में होगा चुनाव, 23 दिसंबर को आएंगे नतीजे

झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है, पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे, पहले फेज के लिए 30 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 7 दिसंबर, तीसरे फेज के लिए 12 दिसंबर, चौथे फेज के लिए 16 दिसंबर और पांचवें फेज के लिए 20 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. 23 दिसंबर को मतगणना होगी और चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे, विधानसभा चुनावों के ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गयी है |

पहले चरण में 13, दूसरे चरण में 20, तीसरे चरण में 17, चौथे चरण में 15 और पांचवें चरण में 16 सीटों पर मतदान होगा. जिसमें पहले चरण के लिए 6 से 16 नवंबर तक नामांकन होगा, दूसरे चरण के लिए 11 से 21 नवंबर तक, तीसरे फेज के लिए 16 से 28 नवंबर, चौथे फेज के लिए 20 नवंबर से 2 दिसंबर तक नामांकन होगा |

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वर्तमान झारखंड विधानसभा का टर्म 5 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है. कुल 81 सीटें हैं, जिसमें 9 एससी के लिए सुरक्षित सीटें हैं. राज्य में 2.65 करोड़ मतदाता हैं, चुनाव आयोग की टीम 17 और 18 अक्टूबर को रांची आई थी और तैयारियों का जायजा लिया था, इस दौरान राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी, फोर्स की उपलब्धता और हेलीकॉप्टर पर बातचीत हुई थी, सूबे के 24 में से 19 जिले नक्सल प्रभावित हैं. 13 अतिनक्सल प्रभावित जिले हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles