LIVE UPDATE

इलेक्शन अपडेट : कांग्रेस के प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट फाइनल, आज शाम को होगा ऐलान



कांग्रेस पहले चरण के राजनांदगांव जिले के 6 विधानसभा के प्रत्याशियों का ऐलान आज शाम को करेगी | राहुल गांधी के आज छत्तीसगढ़ दौरे के बाद पहले चरण के चुनाव के लिए बचे 6 सीटों पर बचे उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी । यह जानकारी पीएल पुनिया ने दी है ।

बता दें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं । इससे दो दिन पहले कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की  शनिवार को देर रात तक बैठक कर पहले चरण के लिए बचे 6 सीटों में प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा चुकी है | राजनांदगांव में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस में चेहरा को लेकर सबसे अधिक समय तक मंथन किया गया है, अब देखना होगा की कांग्रेस मुख्यमंत्री के खिलाफ किस चेहरा को मैदान में लेकर उतर रही है |  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे के बाद आज देर शाम पहले चरण के चुनाव के लिए बचे 6 सीटों पर बचे उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राहुल गांधी अपने छत्तीसगढ़ प्रवास में किसान हुंकार रैली को संबोधित करेंगे | इस दौरान प्रदेशभर 40 एजीओ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे । वहीं सरगुजा से लेकर बस्तर तक से सामाजिक संगठनों से मुलकात करेंगे।  इस दौरान वे आदिवासी वन अधिकार सहित कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp