LIVE UPDATE
Trending

अब चलेंगी शताब्दी और दूसरी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें, वेटिंग टिकट भी होगा बुक



देश में जल्द ही शताब्दी (Shatabdi Trains) सहित दूसरी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें (Mail and Express Trains) भी स्पेशल ट्रेनों के रूप में चलनी शुरू हो जाएंगी. रेलवे बोर्ड से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इसके लिए तमाम तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

दरअसल अब तक केवल राजधानी स्पेशल ट्रेनें ही चल रही थी. वहीं इन नई स्पेशल ट्रेनों (Special Trains) में वेटिंग टिकट भी मिल सकेगा. इससे पहले इनमें केवल कन्फर्म टिकट ही बुक हो रहा था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नई स्पेशल ट्रेनों के एसी-1 कोच में 20 वेटिंग टिकट दिए जाएंगे. वहीं एसी-2 में 50 सीटें और एसी-3 में 100 सीटें वेटिंग में दी जाएगी, जबकि स्लीपर में ये संख्या 200 होगी. हालांकि आरएसी कोटे में फिलहाल टिकट नहीं दिए जाएंगे.

हालांकि रेलवे से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सामान्य ट्रेनों का परिचालन 30 जून तक स्थगित ही रहेगा और जिन लोगों ने 30 जून तक का टिकट लिया है उनको टिकट रद्द होने का सारा पैसा वापस मिलेगा.


इससे पहले भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 12 मई से ही 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलानी शुरू की हैं, जिसे राजधानी की श्रेणी में रखा गया है. ये ट्रेनें डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी तक जा रही हैं.



12 मई से शुरू हुई हैं स्पेशल ट्रेनें
देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मद्देनजर जारी लॉकडाउन (Lockdown) के चलते पिछले करीब 50 दिनों से देश भर में भारतीय रेलवे सेवाएं बंद थी. जिसके कारण हजारों यात्री फंसे हुए थे. रेलवे की ओर से 10 मई को स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई थी ये सेवाएं 12 मई से शुरू हुईं. इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए पहुंचे यात्री रेलवे द्वारा बताए गए दिशानिर्देशों का पालन करते दिखे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp