अजित जोगी कोरबा से लड़ेंगे चुनाव…. JCCJ और BSP गठबंधन में कोई दरार नहीं….दोनों पार्टी जल्द जारी करेगी प्रत्याशियों की संयुक्त सूची
कोरबा लोकसभा सीट से जेसीसी सुप्रीमों अजित जोगी चुनाव लड़ेंगे इस बात की पुष्टि आज उन्होंने खुद की है, इसके साथ ही जेसीसी और बसपा गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि गठबंधन लोकसभा चुनाव में भी बरकरार रहेगा |
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
अजित जोगी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जेसीसी और बसपा दोनों पार्टी जल्द ही प्रत्याशियों की संयुक्त सूची जारी करेगी | कोरबा में आमसभा को सम्बोधित करने से पहले अजित जोगी ने कहा कि वे कोरबा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे | विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के कारण पहले इस सीट पर अमित जोगी के चुनाव लड़ने के अटकले लगाई जा रही थी |
बता दें कि गठबंधन के बसपा ने प्रदेश एक 11 सीटों में से 8 सीटों पर प्रत्याशियों का नाम ऐलान कर दिया है | बाकि बचे शेष तीन सीटों पर जनता कांग्रेस जोगी के प्रत्याशी उतारे जाने की खबर मिल रही है |









