LIVE UPDATE

पुलिस की नाक के नीचे अपराध होना ला एंड आर्डर की बड़ी असफलता-हर्षिता पाण्डेय

राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय ने आज हुए गोली कांड को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि शांति का टापू हमारा छत्तीसगढ़ 4 साल के कुशासन की वजह से आज अशांत है और अपराध के ज्वालामुखी पर बैठा हुआ है। अपराधियों को कानून का रत्ती भर भीडर नही। बिलासपुर में नशे का अवैध कारोबार, अवैध उत्खनन जमीन कब्ज़ा कर विवाद ,रंगदारी करके भाड़े के शूटर द्वारा हत्याओं से आज हर नागरिक के अंदर डर व्याप्त हो गया है। आज जहां गोली चली वो अपराध स्थल संकरी थाने से महज़ कुछ मीटर की दूरी पर हैं। इससे पुलिस प्रशासन की नाकामयाबी और अपराधियों के राजनैतिक कनेक्शन के चलते बुलंद हौसले और बेखौफ होने का पता चलता है। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि अगर शीघ्र ही कानून व्यवस्था को ठीक करने उचित कदम नही उठाये गए तो भारतीय जनता पार्टी सड़क पर आम आदमी की लड़ाई लड़ेगी और आंदोलन किया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
टोल प्लाजा पर NSUI का हल्लाबोल: स्थानीय वाहनों और छात्रों को टोल छूट देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
टोल प्लाजा पर NSUI का हल्लाबोल: स्थानीय वाहनों और छात्रों को टोल छूट देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
June 12, 2026
बिलासपुर, 12 जून 2026। भोजपुरी टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहन चालकों और छात्रों से टोल वसूली के विरोध में शुक्रवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *