LIVE UPDATE

Zee News के दफ्तर पर कोरोना का अटैक, 28 कर्मचारी निकले पॉजिटिव….सुधीर चौधरी ने ट्वीट कर दी जानकारी

Zee News के 28 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी चैनल के एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी ने खुद ट्वीटर पर दी है। सोमवार शाम को उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि, “ज़ी न्यूज़ के मेरे 28 सहकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शुक्र है कि सभी लोग ठीक हैं और अधिकतर लोगों में लक्षण नहीं हैं। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ और उनके साहस को सलाम करता हूँ।”

अब तक Zee News की टीम के 29 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना वायरस के दौर में मीडिया को जरूरी सेवाओं में रखा गया है और इस दौरान काम करना ऐसा ही है, जैसे आप युद्ध के मोर्चे पर काम कर रहे हों. शुक्रवार को हमने आपको ज़ी न्यूज़ की टीम के उस सदस्य के बारे में बताया था जिसका टेस्‍ट पॉजिटिव आया था. आज हमारे 28 साथी भी संक्रमित हो गए हैं. ज़ी मीडिया में करीब 2500 लोग काम करते हैं. यानी कुल मिलाकर हमारी टीम के 29 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित
CM विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित
February 26, 2026
रायपुर 26 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आज सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुधीर चौधरी ने ट्वीट के साथ चैनल का एक ऑफिशल बयान भी साझा किया है। अपने बयान में ज़ी न्यूज़ ने कहा कि पिछले शुक्रवार को एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद उन्होंने संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की ट्रेसिंग और उनके सामूहिक परीक्षण आरंभ किए। चैनल ने कहा है कि हम संक्रमण को रोकने और कोरोना की कड़ी को तोड़ने के लिए सभी जरुरी नियमों का पालन कर रहे हैं।

आपको बता दें कि 15 मई को सुधीर चौधरी ने अपने शो ‘डीएनए’ में चैनल के एक कर्मचारी के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगनी आरंभ हो गई थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
नक्सलवाद के खात्मे पर त्वरित टिप्पणी: नक्सलवाद की राख में छिपे अश्वत्थामा से सतर्क रहने का वक्त
नक्सलवाद के खात्मे पर त्वरित टिप्पणी: नक्सलवाद की राख में छिपे अश्वत्थामा से सतर्क रहने का वक्त
April 1, 2026
डॉ. हिमांशु द्विवेदी (प्रधान संपादक- हरिभूमि और inh न्यूज़) डॉ. हिमांशु द्विवेदी (प्रधान संपादक- हरिभूमि और inh न्यूज़). यह समय उल्लास का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *