…जब CM के जनदर्शन में पहुंचा बाईक चोरी का अजीबो-गरीब मामला, बाइक चोरी हो गई है, लेकिन चालान अब भी आ रहा है, फिर CM ने कही यह बात


रायपुर, 4 जुलाई, 2024/ मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में आज बाईक चोरी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। बाईक मालिक के पास ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने का चालान आ रहा है। राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी निवासी भूपेंद्र साहू आज मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में आकर अपनी व्यथा बताई आए। भूपेन्द्र ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी बाइक चोरी हो गई। अब दिक्कत यह है कि जिसने बाइक चुराई, वो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहा है और दो बार उनके पास दो हजार रुपए का चालान आ गया है।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बाइक मालिक की बाइक दिलाने के संबंध में भी कार्रवाई करें और उन पर जो चालान आया है उसे मुक्त करने के संबंध में कार्रवाई करें।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp