LIVE UPDATE

Vishnu Deo Sai: विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूरे…जनादेश दिवस पर मुख्यमंत्री ने लिखी जनता के नाम चिट्ठी, कहा – हमने जो कहा, वो कर दिखाया

Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई वाली राज्य की भाजपा सरकार ने आज अपने कार्यकाल के एक साल पूरे कर लिए। 3 दिसंबर 2023 को प्रदेश की जनता ने बीजेपी को जनादेश दे दी थी, श्री साय के कामकाज संभालने के एक साल के भीतर सरकार ने कई महत्वपूर्ण और जनउपयोगी निर्णय लेकर यह दिखा दिया है कि वह मोदी गारंटी जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कृत संकल्पित हैं।

प्रदेश के मुखिया श्री साय इस क्षण एक्स में पोस्ट करके लिखा है कि –

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज ही के दिन पिछले वर्ष 3 दिसंबर 2023 का वह स्वार्णिम दिन था, जब आपने छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और समृद्धि केल ए ऐतिहासिक निर्णय लेकर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जनादेश दिया था। वह जीत वास्तव में आपके विश्वास की ही थी, सपनों और उम्मीदों की थी। उस प्रेम विश्वास और आशीर्वाद के लिए हम आप सभी के आभारी हैं। विगत एक वर्ष में हमारी सरकार ने आपके विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रदेश में प्रगति के अनेक नये आयाम स्थापित किये हैं। हमने मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादे प्राथमिकता से पूरे किये हैं। इससे हर वर्ग का विकास हुआ है। प्रदेश में खुशहाली आयी है, हमारी सरकार इस निरंतरता को बनाये रखते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर हैं। मैं आप सभी को पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि हमारी सुशासन की सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करेगी और प्रगति के सर्वोच्च प्रतिमान स्थापित करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री जनादेश दिवस को लेकर प्रदेशवासियों का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 में आज ही के दिन छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने, माताओं-बहनों ने मोदी की गारंटी पर विश्वास करके ऐतिहासिक जीत दिलायी थी। मतदाताओं ने 46% वोट देकर 54 सीटों पर भाजपा को जीत दिलायी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने भरोसा भाजपा पर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जताया है, उस विश्वास को हमेशा कायम रखने की दिशा में सरकार काम करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक साल में हमने जो कहा, वो कर दिखाया। महिलाओं की आत्मनिर्भरता से लेकर किसानों की उन्नति और युवाओं को न्याय दिलाने और आदिवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का हमारा वादा साकार हुआ। यह जीत छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ नागरिकों के सपनों और विश्वास की है। चलिए, हम सब मिलकर इस विकास यात्रा को नई ऊंचाईयों तक ले जाते हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
May 28, 2026
BJP Organizational Changes 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव शुरू कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles