Trending

कुलपति नियुक्त: डॉ. सारस्वत बने सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के कुलपति, आदेश जारी


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पं सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के नया कुलपति प्रोफेसर डॉ. विरेन्द्र कुमार सारस्वत को नियुक्त किया गया है। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति ने इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है।वर्तमान में डॉ. सारस्वत, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है।

राज्यपाल द्वारा उनकी नियुक्ति पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 (संशोधन अधिनियम, 2006, 2010 एवं 2019) की धारा 9(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। डॉ. सारस्वत का कार्यकाल, परिलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी।

डॉ. सारस्वत उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लम्बे समय से सक्रिय हैं और उन्होंने शिक्षण, शोध और प्रशासनिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय को नई दिशा और नेतृत्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विश्वविद्यालय परिवार और शिक्षा जगत में इस नियुक्ति का स्वागत किया गया है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp