LIVE UPDATE
Trending

केंद्रीय मंत्री नहीं लिख पाईं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा, कुछ ऐसा लिखा कि….सोशल मीडिया में होने लगी ट्रोल 



केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है, जिसमें वह ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ नारा सही से नहीं लिख पाती हैं।वीडियो में दिख रहा है कि केंद्रीय मंत्री ठाकुर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जगह ‘बेढी पडाओ बच्चाव’ लिख रही हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद चर्चा शुरू हो गई है। ठाकुर मध्य प्रदेश के धार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखाने पहुंची थीं।

12वीं पास हैं केंद्रीय मंत्री ठाकुर

सावित्री ठाकुर ने अपने चुनावी हलफनामे में 12वीं पास का जिक्र किया है। वह धार लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद चुनी गई हैं।ठाकुर के परिवार में कोई राजनीति में नहीं रहा। उनके पति किसान हैं, जबकि पिता सरकारी कर्मचारी रहे हैं। ठाकुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी रहीं और क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं।उन्होंने चुनाव में कांग्रेस के राधेश्याम मुवल को 2.18 लाख वोटों से हराया था।

केंद्रीय मंत्री का वीडियो वायरल

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp