LIVE UPDATE

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सुगमता से हो रही धान की खरीदी, छत्तीसगढ़ में अब तक 13.48 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 13.48 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 2.89 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है।

धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 2649 करोड़ 11 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सभी जोन कमिश्नरों के प्रभार बदले, कई अहम शाखाओं की जिम्मेदारियां भी बदलीं
बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सभी जोन कमिश्नरों के प्रभार बदले, कई अहम शाखाओं की जिम्मेदारियां भी बदलीं
June 13, 2026
बिलासपुर, 13 जून 2026.  नगर पालिक निगम बिलासपुर में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

अधिकारियों ने बताया कि 27 नवम्बर को 46285 किसानों से 2.07 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 52360 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 50 हजार से अधिक टोकन जारी किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में हिरासत में, लॉज में पुलिस की रेड….सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
CG: तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में हिरासत में, लॉज में पुलिस की रेड….सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
June 13, 2026
भिलाई, 13 जून 2026। दुर्ग जिले के भिलाई शहर में देह व्यापार से जुड़े एक कथित नेटवर्क का पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles