LIVE UPDATE

किसानों की बल्ले-बल्ले : 25 दिसंबर को किसानों को दो साल का बोनस 3716 करोड़ का होगा भुगतान, CM साय के निर्देश पर तैयारी शुरू

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ सरकार ने तेजी से अमल करना शुरू कर दिया है। राज्य के 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति तथा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की 3100 रूपए में खरीदी के वादे पर अमल के बाद अब किसानों को दो साल का बकाया बोनस का भुगतान किए जाने की तैयारी जोरों से शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती राष्ट्रीय सुशासन दिवस के अवसर पर हम राज्य के किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 की बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रूपए का भुगतान करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
SECL की बड़ी पहल: बिलासपुर में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ, 200 केंद्र होंगे आधुनिक
SECL की बड़ी पहल: बिलासपुर में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ, 200 केंद्र होंगे आधुनिक
June 8, 2026
बिलासपुर, 8 जून 2026। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत बच्चों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि मोदी की गारंटी के रूप में राज्य के किसानों को दो वर्ष के बकाया भुगतान का वादा सरकार ने राज्य के किसानों से किया था। इस वादे को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश के परिपालन में कृषि विभाग द्वारा तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। कृषि विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत किसानों से उक्त दोनों वर्षों में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के एवज में प्रति क्विंटल के मान से 300 रूपए की दर से बोनस (धान उपार्जन प्रोत्साहन योजना) का भुगतान किया जाएगा। बोनस राशि के भुगतान का कार्यक्रम राज्य स्तर से लेकर विकासखंड स्तर पर 25 दिसंबर को किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसान भाईयों से संवाद करेंगे। विकासखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा हितग्राही किसानों को धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रेरा का बड़ा एक्शन: अविनाश, वॉलफोर्ट समेत 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में प्रबंधन हस्तांतरण नहीं करने पर कार्रवाई
रेरा का बड़ा एक्शन: अविनाश, वॉलफोर्ट समेत 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में प्रबंधन हस्तांतरण नहीं करने पर कार्रवाई
June 9, 2026
रायपुर. छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने प्रदेशभर के 595 बिल्डरों और कॉलोनाइजरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles