मुख्यमंत्री जनदर्शन: सीएम साय से मिलकर बुजुर्ग, युवा ,दिव्यांग और महिलाओं की दूर हुई तकलीफें


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सागर देवांगन को कृत्रिम हाथ लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित जनदर्शन में सागर द्वारा अपनी समस्या साझा किए जाने पर मुख्यमंत्री ने तुरंत समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को उसके लिए कृत्रिम हाथ तैयार करवाने के निर्देश दिए।

माना कैंप स्थित पीआरआरसी (Physical Referral Rehabilitation Centre) में सागर के हाथ का नाप लेकर कृत्रिम अंग तैयार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुर्ग के बजरंग नगर में रहने वाले सागर देवागंन केबल कनेक्शन का काम करते थे। दो साल पहले केबल लगे खंबे में करेंट की वजह से उनका एक हाथ और सीना जल गया। डॉक्टरों को कोहनी के पास से उनका एक हाथ काटना पड़ा। उसकी पत्नी दूसरे के घरों में काम कर मुश्किल से अपने पति ओर दो छोटे बच्चों का खर्चा चला रही है।

सागर ने आज जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर अपनी समस्या बताते हुए कृत्रिम अंग प्रदान करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने सागर के निवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण विभाग को जल्द से जल्द उसके लिए कृत्रिम अंग तैयार करवाने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

PM Awas Gramin 2024 : CM साय की सख्त चेतावनी, आवास बनाने में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं, पैसे मांगने पर सीधे कलेक्टर पर होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में दुर्घटना में पैर खोने वाले विवेक को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वॉकर भेंट किया। वॉकर पाकर विवेक अब चलने-फिरने लगे हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान भी लौट आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विवेक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि मुख्यमंत्री ने वॉकर प्रदाय किया हैं, इससे अब मुझे चलने में और अपना काम करने में परेशानी नहीं होगी।

रायपुर के भनपुरी स्थित बुनियाद नगर निवासी श्री विवेक शर्मा एक दुर्घटना में एक पैर खो दिए। चलने-फिरने में असमर्थ विवेक को इस वजह से काम भी नहीं मिल पा रहा था। इससे उन्हें अपने परिवार के पालन-पोषण में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। आज वे जनदर्शन में मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल विवेक को वॉकर उपलब्ध कराया और जब विवेक मुख्यमंत्री निवास से बाहर निकले तो वॉकर के सहारे चलकर निकले। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि मुझे वॉकर के सहारे चलने में अब दिक्कतें नहीं होगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों दिव्यांग कलाकार विवेक भोंसले को वाद्य यंत्रों की खरीदी के लिये तत्काल मिली 15 हजार रुपये की सहायता राशि। जनदर्शन में पहुंचे विवेक ने मुख्यमंत्री से वाद्य यंत्र खरीदने मांगा सहयोग। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग कलाकार विवेक को चेक सौंपकर बढ़ाया हौसला।
राजधानी रायपुर के राजा तालाब निवासी विवेक 8 वर्ष की उम्र से ही ढोलक बजाने में पारंगत हैं । विवेक बचपन से ही गायन वादन में विशेष रुचि रखते हैं ।

दिव्यांगजनों की समस्या को सुनते हुए त्वरित राहत देते हुए मुख्यमंत्री साय ने केरपे (बीजापुर) निवासी राजूराम वाचम (21 वर्ष) और लीलाशंकर साहू (37 वर्ष) निवासी भेंडरवानी (धमतरी) को बैटरीचलित वाहन, मोहम्मद रसीद कुरैशी (69 वर्ष) निवासी रायपुर को व्हीलचेयर, इंद्रसेन गोस्वामी (27 वर्ष) निवासी बेलसर (बलरामपुर) को एल-बो क्रेच एवं विवेक शर्मा (37 वर्ष) निवासी भनपुरी रायपुर को वॉकर प्रदान किया।

जशपुर से आई दृष्टिबाधित कुमारी रूपवर्षा ने पढ़ने में आ रही दिक्कत के लिए ऑर्बिट रीडर यन्त्र के लिए मुख्यमंत्री से गुहार की। मुख्यमंत्री ने सहायता का दिया आश्वासन।

 

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp