LIVE UPDATE

आदतन बदमाश ने थाने में मचाया हंगामा, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, SP ने थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों को किया लाइन अटैच, जानें पूरा मामला

DeskReporter
लेखक:

DeskReporter

पुलिस थाना में हंगामा करने वाले आदतन बदमाश के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के मामले में एसपी ने थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है, आदतन बदमाश थाना में FIR लिखवाने पंहुचा हुआ था, इसी दौरान वे पुलिस थाना में अपनी धौंस दिखाते हुए गाली गलौच करने लगे जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर, वीडियो सामने आने पर एसपी ने कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक रतनपुर थाना क्षेत्र के आदतन बदमाश विक्की उर्फ़ विकास रावत रविवार की रात शराब भट्टी के पास कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था जिसका रिपोर्ट दर्ज कराने वे रतनपुर थाना गए हुए थे, विकास रावत का कहना था कि शराब भट्टी के पास कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की जिससे उनके कंधे में चोट आई है, आदतन बदमाश होने के चलते थाना में झूठी रिपोर्ट की आशंका के चलते रिपोर्ट नहीं लिखी गई, पुलिस ने कहा कि पहले वे घटना स्थल पर जाकर मामले की जांच करेंगे शिकायत सही पाए जाने पर रिपोर्ट लिखी जाएगी, जिसके बाद विकास रावत थाने में गाली गलौच करते हुए हंगामा करने लगे, और थाना प्रभारी से बात करने की धौंस दिखाने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे रायपुर: एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, जैन समाज के आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में होंगे शामिल
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे रायपुर: एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, जैन समाज के आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में होंगे शामिल
June 18, 2026
रायपुर, 18 जून 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदतन बदमाश थाना में हंगामा करता रहा और और पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे, विकास के खिलाफ किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की, इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, वीडियो वायरल होने के बाद यह वीडियो एसपी रजनेश सिंह के सामने आई जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी रजनीश सिंह, आरक्षक नंदकुमार यादव, अजय भारद्वाज, घनश्याम राठौर, दुर्गेश प्रजापति, राकेश आनंद को लाइन अटैच कर दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
रेल यात्रियों से चोरी के जेवर खरीदने वाला नागपुर का सराफा कारोबारी गिरफ्तार, GRP ने 9 ग्राम सोना किया बरामद
रेल यात्रियों से चोरी के जेवर खरीदने वाला नागपुर का सराफा कारोबारी गिरफ्तार, GRP ने 9 ग्राम सोना किया बरामद
June 18, 2026
बिलासपुर, 18 जून 2026. रेल यात्रियों के सामान और जेवरात चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय महिला गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में जीआरपी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp